4 प्रसव पूर्व परीक्षण क्या हैं?HealthPlanet

Posted on Tue 7th Feb 2023 : 16:26

जबाब - प्रसवपूर्व जांच गर्भावस्था के दौरान गर्भवती महिला का क्रमबद्ध निरीक्षण होता है तथा इस दौरान गर्भवती महिला की विभिन्न जांचें जैसे–रक्तचाप, खून की जांच, पेट की जांच इत्यादि की जाती है।

जबाब - प्रसवपूर्व जांच गर्भवती महिला एवं बच्चे दोनों के स्वास्थ्य को सुनिश्चित करता है तथा गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं से बचाव एवं देखभाल प्रदान कराती है।
गर्भवती महिला की प्रसवपूर्व जांचें

जबाब - एक गर्भवती महिला की चार प्रसवपूर्व जांचें की जाती है-

प्रथम जांच : 12 सप्ताह के भीतर अथवा गर्भावस्था का पता चलने के साथ ही जितनी जल्दी हो सके।
द्वितीय जांच : 14-26 सप्ताह के भीतर।
तृतीय जांच : 28-34 सप्ताह के भीतर।
चतुर्थ जांच : 36 सप्ताह से प्रसव काल तक।

जबाब - प्रसवपूर्व जांच के दौरान एक गर्भवती महिला की रक्त चाप, वजन, ऊंचाई नापना, खून की जांच, मूत्र में शक्कर एवं प्रोटीन की जांच करना, गर्भवती महिला को टी.टी. इंजेक्शन लगाना, पेट की जांच एवं आयरन की गोलियां दी जाती है ताकि महिला में खून की कमी को पूरी किया जा सके।


जबाब - प्रसवपूर्व जांच के द्वारा गर्भवती महिला में समय पर अधिक जोखिम वाले लक्षणों का पता कर सही समय पर उच्च संस्थान पर रेफर कर माँ एवं बच्चे दोनों का स्वास्थ्य सुनिश्चित किया जाता है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info